First Anniversary of Bhoomi Pujan of Ayodhya Ram Mandir: रामनगरी अयोध्या में आज यजमान की भूमिका में रहेंगे CM योगी आदित्यनाथ -Ripe News-

Vishal Dubey
0
रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास तथा भूमि पूजन का एक वर्ष पूरा होने पर यहां पर भव्य आयोजन होगा। गोरखनाथ मठ के महंत योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या में यजमान की भूमिका में रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच अगस्त को भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन की वर्षगांठ पर अयोध्या में रहेंगे। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर भूमि पूजन की एक वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन की तैयारी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी यजमान की भूमिका में होंगे। इस कार्यक्रम में प्रमुख संत-महंतों भी शामिल होंगे। वह यहां पर अन्न महोत्सव के अतिरिक्त राम जन्म भूमि जाएंगे, जहां निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। रामलला का दर्शन पूजन भी करेंगे। वह इस दौरान मंदिर परिसर में रखे गए राम मंदिर के नए माडल की पूजा करेंगे।अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम दोपहर दो बजे कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी के बाद मंदिर के नवीन माडल को आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा जाएगा। यह माडल अभी तो दर्शन मार्ग पर ही रखा गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ रामलला भोग प्रसाद भी ग्रहण करेंगे। भूमि पूजन की वर्षगांठ पर वैकल्पिक गर्भगृह और परिसर को भी सजाया गया है। योगी आदित्यनाथ के गुरुवार को के परिसर भ्रमण के दौरान श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय सहित अन्य ट्रस्टी भी मौजूद रहेंगे। चंपत राय उन्हेंंं निर्माण की प्रगति की जानकारी देंगे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top