संतकबीर नगर में उचक्‍कों ने व्‍यापारी की कार से गायब कर दिए 1.30 लाख रुपये -Ripe News-

Vishal Dubey
0
संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद नवीन सब्जी मंडी से गोरखपुर के एक अड़तिया व्यापारी की कार में रखे एक लाख तीस हजार रुपये उच्चकों ने उड़ा दिए। एक घंटे बाद जब इसकी जानकारी व्‍यापारी को हुई तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में मुकदमा कायम कर जांच कर रही है।भुगतान लेने के लिए दुकान पर आए थे संदीप कुमार

खलीलाबाद शहर के मोती नगर कालोनी निवासी व्यापारी बच्चन ने बताया कि सुबह में गोरखपुर के व्यापारी संदीप कुमार भुगतान लेने के लिए उनकी दुकान पर आए हुए थे। उन्‍हें एक लाख 30 हजार रुपये दिए। पैसे लेने के बाद वह रुपये लेकर अपने कार के पास पहुंचे और रुपये कार में रख दिया। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और उनसे कहा कि आपकी कार पंक्‍चर हो गई है। जब उन्होंने देखा तो कार के एक पहिए से हवा निकल रहा था। इसके बाद वह कार को लेकर व्यापारी बच्चन की दुकान पर पहुंचे और उनके दुकान पर काम कर रहे मजदूरों के सहयोग से पहिये को बदलवाने लगे। इसी बीच किसी ने उनके कार में रखे रुपये का बैग पार कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top