Corona Infection in Varanasi : 24 घंटे में मिले पांच गुना पाजिटिव, सक्रिय मरीजों की संख्या 33 -Ripe News-

Vishal Dubey
0
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार के थमने व बढ़ने का क्रम जारी है। इस क्रम में चार अगस्त के मुकाबले गुरुवार को पांच गुना पाजिटिव मिले। बीएचयू व मंडलीय हास्पिटल की लैब से 5666 सैंपलों के परिणाम में पांच की रिपोर्ट पाजिटिव रही। नए पाजिटिव को होम आइसोलेशन का निर्देश देते हुए कोविड कमांड सेंटर से उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।

विगत दो दिनों में न तो होम आइसोलेशन के और न ही हास्पिटल में भर्ती किसी मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस कारण 48 घंटे में किसी भी मरीज को स्वस्थ घोषित नहीं किया गया। जनपद में अब तक 82370 पाजिटिव केस मिले हैं, जिनमें से 81564 स्वस्थ भी हो चुके हैं और 773 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 33 है। वहीं 3168 सैंपल पेंडिंग हैं, जिनके परिणाम का इंतजार है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top