रिपोर्ट : दीक्षा कश्यप | आज दिनांक 11.08.2026 को सेनानायक महोदय डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय(आईपीएस ) के दिशा -निर्देशन एवं श्री प्रमोद कुमार यादव -उपसेनानायक की उपस्थिति में हर घर तिरंगा अभियान 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन किया गया.
तिरंगा यात्रा की शुरुआत उप सेनानायक महोदय के नेतृत्व में वाहिनी शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर रामनगर चौक एवं पूरे रामनगर बाजार भ्रमण करते हुए वाहिनी में आकर संपन्न हुई.
तिरंगा यात्रा के दौरान आगे-आगे वाहिनी बैंड टीम द्वारा सुंदर देश- भक्ति गीतों का मधुर वादन किया गया. तिरंगा यात्रा को देखकर जनता जनार्दन द्वारा अपने कैमरे में इस अनमोल लम्हे को कैद किया गया एवं भारत माता की जय के नारे लगाए गए.
संपूर्ण तिरंगा यात्रा में
श्री कैलाश नाथ यादव -शिविरपाल
श्री सुरेंद्र कुमार -सूबेदार मेजर
श्री संजय सिंह - गुल्मनायक
श्री त्रियुगीनारायण पाण्डेय -SI MT, श्री राम सिंह -SQMसहित वाहिनी के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे...