Varanasi : पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय वाराणसी में राष्ट्रीय किशोर किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रशिक्षण दिया गया।

Vishal Dubey
0

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय वाराणसी में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सालय में 16 वर्ष से कम लगभग 20 बालिकाओं को साफ सफाई, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं माहवारी में स्वच्छता रखने का प्रशिक्षण दिया गया । डॉक्टर आर एस राम, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा सभी किशोरियों का चिकित्सालय में स्वागत किया गया एवं चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं के विषय में बताया गया। चिकित्सा अधीक्षक, डॉक्टर प्रेम प्रकाश द्वारा चिकित्सालय में मरीज को भर्ती से डिस्चार्ज तक के सभी प्रक्रियाओं को बताया गया। दो तशु ओझा द्वारा किशोरियों को माहवारी में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, सेनेटरी पैड का उपयोग किये जाने, एवं भ्रांतियां , कुरीतियों के विषय में बताया गया। किशोरियों द्वारा प्रश्न पूछे जाने पर उनकी समस्याओं के संबंध में उचित सलाह चिकित्सा अधिकारी द्वारा दिया गया। किशोरियों में सर्वाइकल कैंसर की अधिक समस्या होने के कारण उनको टीकाकरण हेतु जानकारी प्रदान की गई। डॉक्टर शंभू नाथ सिंह रिसर्च फाउंडेशन सिगरा के तत्वाधान में सेमिनार का आयोजन किया गया, इसमें डॉक्टर रोली सिंह एवं श्री राजीव सिंह का विशेष योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top