चौक, दशाश्वमेध और एसओजी की टीम ने छह जनवरी को दर्ज चोरी के एक मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करोड़ों के आभूषण बरामद किया है। टीम ने शुक्रवार की सुबह बेनियाबाग के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
छह जनवरी को कारोबारी दिवाकर राणा ने तहरीर देकर अपने दुकाननुमा मकान में चोरी का आरोप लगाया था। चौक पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। चार दिन बाद यानी रविवार को एसओजी टीम के साथ पुलिस ने दीपेश चौहान, पुत्र दीपेश निवासी जाैनपुर, विकास बेनवंशी, पुत्र रामदुलार, शुभम विश्वकर्मा, पुत्र रामदुलार, सैनुद्दीन अंसारी, पुत्र अलाउद्दीन, निवासी गाजीपुर और तारक घोराई, पुत्र गोपाल, निवासी मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस लाइंस में आयोजित पत्रकार वार्ता में दशाश्वमेध जोन के एडीसीपी डाॅ. अतुल अंजान ने बताया कि सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना पर मामले का पर्दाफाश किया गया है। इनके पास से 20 गले के छोटे-बड़े हार पीली धातु, 30 जोड़ी कनौती पीली धातु, 79 नथ का लर पीली धातु, 400 अंगूठी पीली धातु, 69 मंगलसूत्र के छोटे-बड़े लाॅकेट पीली धातु, 11 जोड़ी बृजबाली पीली धातु, 68 गूटी झुमका पीली धातु बरामद हुई है। आभूषण का कुल वजन लगभग दो किलो है।