माघ मेला–2026 : मौनी अमावस्या स्नान पर्व को लेकर उच्चाधिकारियों द्वारा संगम क्षेत्र का निरीक्षण

Vishal Dubey
0



प्रयागराज | माघ मेला–2026 के मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), उत्तर प्रदेश, पुलिस आयुक्त प्रयागराज, मण्डलायुक्त, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) एवं अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) द्वारा माघ मेला क्षेत्र के संगम नोज घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों का भ्रमण कर धरातलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में ड्यूटी में तैनात पुलिस बल एवं रिक्रूट आरक्षियों को ब्रीफ किया तथा सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं आपात स्थितियों से निपटने को लेकर सभी संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी, मेलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक (माघ मेला) सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मौनी अमावस्या स्नान पर्व सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो, जिससे श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पावन स्नान एवं दर्शन कर सकें।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top