Rajasthan News: भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, दीया कुमारी और प्रेम चंद्र बैरवा बनेंगे डिप्टी CM

Vishal Dubey
0

राजस्थान में नए मुख्यमंत्री की घोषणा आज को हो सकती। आज शाम चार बजे भाजपा विधायक दल की बैठक जयपुर स्थित प्रदेश मुख्यालय में होगी। वसुंधरा राजे के साथ बालकनाथ योगी गजेंद्र सिंह शेखावत दीया कुमारी जैसे नेताओं के नाम सीएम पद की रेस में आगे चल रहे हैं।

राजस्थान में नए मुख्यमंत्री की घोषणा हो गई है। वो सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इसके अलावा वो राजस्थान बीजेपी के महामंत्री है। भजन लाल शर्मा 48 हजार से ज्यादा वोटों से जीते थे।

वो संगठन के करीबी माने जाते हैं। वो ब्रहाम्ण समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वो पहली बार विधायक बने हैं। वो राष्ट्रीय स्वंय सेवक की पृष्ठभूमि से आते हैं। वसुंधरा राजे ने उनका प्रस्ताव रखा था। 

राजस्थान में सीएम के नाम के एलान के साथ ही दो डिप्टी सीएम के नाम का एलान भी हो गया है। दीया कुमारी और प्रेम चंद्र बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा, जबकि वासुदेव देवनानी विधानसभा के स्पीकर होंगे। 


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top