यूपी में चला तबादला एक्सप्रेस 48 घंटे 18 IAS का ट्रांसफर, जाने कौन कहां हुआ ट्रांसफर।

Vishal Dubey
0
यूपी सरकार ने शनिवार की रात छह और जिलों में नए डीएम की तैनात की है। इससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार को 9 जिलों के DM बदल दिए गए थे। बीते 48 घंटे में 15 जिलों में DM बदले गए हैं। अब जिन 6 जिलों में डीएम बदले गए हैं वो हैं- प्रयागराज, आगरा, मुरादाबाद, मथुरा, हमीरपुर और महोबा। कई जिलों में तो स्थिति ऐसी है कि डीएम को ही हटा दिया गया है।

कौन-कहां तैनात हुआ
IAS नवनीत सिंह चहल DM आगरा से DM प्रयागराज बनाए गए। भानुचंद्र गोस्वामी मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सड़क विकास प्राधिकरण लखनऊ से DM आगरा बनाए गए। मानवेंद्र सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा को DM मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव DM मुरादाबाद, अब DM मथुरा बनाए गए हैं। राहुल पांडेय विशेष सचिव चीनी उद्योग को DM हमीरपुर का जिम्मा सौंपा गया है। मृदुल चौधरी परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक को DM महोबा की जिम्मेदारी दी गई है।

शुक्रवार को भी बदले गए थे 9 जिलों के DM
इससे पहले शुक्रवार को शासन की ओर से 9 जिलों के DM बदले गए थे। उमेश मिश्र DM बिजनौर को कुशीनगर की जिम्मेदारी मिली। महेंद्र सिंह तंवर VC गोरखपुर विकास प्राधिकरण को DM संतकबीर नगर बनाया गया है। दिव्या मित्तल DM मिर्जापुर को DM बस्ती बनाया गया। रवींद्र कुमार मन्दार DM रामपुर को DM बिजनौर बनाया गया है। प्रियंका निरंजन DM बस्ती को मिर्जापुर का DM बनाया गया है। अंकित अग्रवाल DM एटा को DM रामपुर के पद पर तैनाती दी गई।

प्रेम रंजन सिंह CEO BIDA को DM एटा बनाया गया है। वहीं, अक्षय त्रिपाठी विशेष सचिव IT इलेक्ट्रॉनिक्स को ललितपुर DM बनाकर भेजा गया है। IAS आलोक सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया। नेहा जैन (IAS 2014) कानपुर देहात की डीएम विशेष सचिव IT इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एमडी बनाई गई हैं। इसके अलावा रमेश रंजन को अपर आयुक्त गन्ना विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

प्रयागराज के नए DM अब नवनीत सिंह चहल बनाए गए हैं। यहां बतौर DM संजय कुमार खत्री ने 5 जून 2021 को कार्यभार ग्रहण किया था। संजय खत्री 2 साल 3 माह प्रयागराज के DM रहे। उनके कार्यकाल में यहां विधानसभा चुनाव 2022, नगर निगम और नगर पंचायत का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ था। इसके साथ साथ ही संगमनगरी में आयोजित 2 माघ मेला भी संपन्न हुआ। हालांकि अभी संजय कुमार खत्री को क्या दायित्व दिया गया है अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

मथुरा के DM पुलकित खरे को हटाकर अब उनकी जगह पर मुरादाबाद के डीएम रहे शैलेंद्र सिंह को भेजा गया है। फिलहाल पुलकित खरे को वेटिंग में रखा गया है। 19 अगस्त 2022 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बांके बिहारी मंदिर में हादसा हुआ था। इसके बाद हटाए गए डीएम नवनीत चहल के स्थान पर एक महीने बाद 19 सितंबर को मथुरा का DM पुलकित खरे को बनाकर भेजा गया। तेज तर्रार क्षवि के कारण पुलकित खरे काम न करने वालों के लिए आंखों की किरिकिरी बने रहे थे।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top