वाराणसी में मानसून की शुरुआत के साथ नगर निगम एक तरफ नालों की सफाई का दवा कर रही। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही दिख रहा हैं। रविवार रात्रि से हो रही बारिश से वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र के खोजवां में जलजमाव और सीवर की समस्या को लेकर सोमवार को क्षेत्रीय जनता ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।
क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि कई वर्षों से सरायनंदन और खोजवा इलाके में सीवर और नालों की सफाई नही हुई है। ऐसे में बरसात होते ही सीवर चोक होने से गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पार्षद की अगुवाई में दर्जनों की संख्या में क्षेत्रीय लोग चक्का जाम कर सड़क पर बैठ गए। नगर निगम के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर नारेबाजी की।
वाराणसी में सीवर समस्या को लेकर लोगों में आक्रोश:खोजवा क्षेत्र के लोगों ने चक्का जाम कर किया प्रदर्शन
वाराणसी34 मिनट पहले
खोजवा क्षेत्र के लोगों ने चक्का जाम कर किया प्रदर्शन। - Dainik Bhaskar
खोजवा क्षेत्र के लोगों ने चक्का जाम कर किया प्रदर्शन।
वाराणसी में मानसून की शुरुआत के साथ नगर निगम एक तरफ नालों की सफाई का दवा कर रही। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही दिख रहा हैं। रविवार रात्रि से हो रही बारिश से वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र के खोजवां में जलजमाव और सीवर की समस्या को लेकर सोमवार को क्षेत्रीय जनता ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।
क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि कई वर्षों से सरायनंदन और खोजवा इलाके में सीवर और नालों की सफाई नही हुई है। ऐसे में बरसात होते ही सीवर चोक होने से गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पार्षद की अगुवाई में दर्जनों की संख्या में क्षेत्रीय लोग चक्का जाम कर सड़क पर बैठ गए। नगर निगम के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर नारेबाजी की।
नगर निगम से आश्वासन मिला की बरसात से पहले ही हो जाएगी सीवर की सफाई
चक्का जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि सीवर की सफाई के लिए पार्षद सहित अन्य लोगों के द्वारा लगातार नगर निगम के जोनल कार्यालय और नगर आयुक्त सहित जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया। नगर निगम से आश्वासन मिला की बरसात से पहले ही सीवर की सफाई हो जाएगी। लेकिन बरसात आने के बाद भी अभी तक सीवर की सफाई नही हुई।
जिसके वजह से बारिश से सीवर ओवर फ्लो हो गया है। जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों की माने तो अधिकारियों की अनदेखी की वजह से क्षेत्र में मलेरिया और अन्य बीमारी फैलाने का डर है। वहीं चेतावनी देते हुए लोगों ने कहा कि यदि जल्द सीवर की सफाई नही होती है, तो वह बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
क्षेत्रीय पार्षद मदन मोहन तिवारी ने क्षेत्र की समस्या को लेकर कहा कि सीवर की सफाई के लिए कई बार नगर आयुक्त को पत्रक दिया गया। लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इसकी सुध नहीं ले रहा है। यही वजह है कि क्षेत्र की सड़क पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है। जिसके बीच से होकर लोगों को आना जाना पड़ रहा है।