जय विज्ञान, जय अनुसंधान, बेंगलुरु में बोले PM मोदी, थोड़ी देर में ISRO वैज्ञानिकों से मिलेंगे PM मोदी, चंद्रयान-3 की सफलता पर देंगे बधाई।

Vishal Dubey
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत पहुंच चुके हैं. सुबह-सुबह उनका विमान बेंगलुरु में लैंड किया है. पीएम मोदी आज सुबह करीब सात बजे इसरो हेडक्वार्टर पहुंचेंगे, जहां वो वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे और उन्हें चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बधाई देंगे. बता दें कि 23 अगस्त यानी इसी बुधवार को चांद की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई है. भारत ने दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया. ऐसा करने वाला वह दुनिया का पहला देश बन गया है. जिस समय भारतीय वैज्ञानिकों ने ये कीर्तिमान रचा, उस वक्त पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका में थे.

चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने वहीं से तिरंगा लहराकर इसरो के वैज्ञानिकों को धन्यवाद किया था. इसके साथ ही उन्होंने इसरो चीफ एस सोमनाथ और उनकी पूरी टीम को फोन कर बधाई दी थी. वहीं, आज पीएम मोदी फेस टू फेस उन सभी वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने भारत का सिर दुनिया में ऊंचा किया है. जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी भारत के महत्वाकांक्षी मानवरहित चंद्र मिशन में शामिल वैज्ञानिकों की टीम को संबोधित भी करेंगे. इसके अलावा इसरो के भविष्य के प्रयासों पर भी चर्चा करेंगे.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top