Chandrayaan-3: सकुशल लैंडिंग के लिए चारों तरफ हो रही प्रार्थना, पोस्टर लेकर मंत्रोच्चारण कर रहे लोग।

Vishal Dubey
0

चंद्रयान की सकुशल लैंडिंग के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। चंद्रयान 3 की आज 23 अगस्त को शाम 6:04 पर चंद्रमा पर लैंडिंग होनी है। जिसके लिए देश भर के साथ ही पूरी दुनिया की नजर इसी मिशन पर टिकी हुई है, भारत में भी सभी लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक इस बार चंद्रमा पर लैंड कर जाए।

मुरादाबाद के सिविल लाइंस इलाके के राम गंगा विहार कॉलोनी में भी लोगों ने संगीत के साथ मंत्र जाप कर हाथ में पोस्टर लेकर CHANDRAYAAN-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए प्रार्थना की। चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक सकुशल लैंडिंग की ईश्वर से प्रार्थना करने वाले भक्तों का कहना है कि रूस के लूना 25 के क्रैश होने के बाद उनको अनहोनी का डर है, इसी के चलते वह चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

पूजा में काफ़ी ज़्यादा संख्या में लोग पहुंचे और हाथ में CHANDRAYAAN-3 की सफल लैंडिंग के पोस्टर लेकर मंत्रोच्चारण किया। साथ ही साथ सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने चंद्र देवता को मनाने के लिए कीर्तन भी किया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top