Mirzapur News : बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती मनाई गई।

Vishal Dubey
0


आज दिनांक 11.04.2023 को पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा सामाजिक क्रांति के अग्रदूत नारी शिक्षा और समानता के अधिकार के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती पर आज भाजपा जिला कार्यालय पं. दीनदयाल पुरम कॉलोनी बरौधा कचार स्थित सभागार में धूमधाम से पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा जी की अध्यक्षता में मनाई गई । मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश मंत्री भाजपा एवं जिला प्रभारी श्रीमती अनामिका चौधरी, मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह जी, नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल जी ने ज्योतिबा फुले जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया । मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश मंत्री भाजपा श्रीमती अनामिका चौधरी जी ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले नारी शिक्षा और समानता के अधिकार के लिए समरस समाज के लिए आजीवन संघर्ष किया । अपनी कल्पनाओं और आकांक्षाओं के एक न्याय संगत और एक समाज बनाने के लिए 1848 में महात्मा ज्योतिबा फुले ने बेटियों के लिए स्कूल खोला । सामाजिक बुराईयों के लिए आजीवन खिलाफ लड़ते रहे । मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह जी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले जी का महत्वपूर्ण कार्य महिलाओं के शिक्षा के लिए था । ज्योतिबा फुले बाल विवाह के खिलाफ थे । साथ ही विधवा विवाह के समर्थक थे । वे ऐसी महिलाओं से बहुत सहानुभूति रखते थे जो शोषण की शिकार हुई हों या किसी करणवश परेशान हो। इसलिए उन्होंने ऐसी महिलाओं के लिए अपने घर के दरवाजे सदैव खुले रखते थे । समरस समाज के लिए समरसता के लिए पिछड़े, दलित, शोषित, वंचितों को समाज के मुख्य धारा में लाने का प्रयास के लिए यह देश महात्मा ज्योतिबा फुले जी को आजीवन याद रखेगा । नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा जी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले स्त्री शिक्षा और उनकी दशा सुधारने के क्षेत्र में यह पहला कदम था । मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे । उच्च कोटि के लेखक भी थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयास को हमेशा देशवासी याद रखेंगे। निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल जी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले भारतीय समाज में प्रचलित जातिय व्यवस्था के घोर विरोधी थे । ज्योतिबा फुले जी भारत के एक महान व्यक्तित्वों में से एक थे। अध्यक्षता करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा जी ने अतिथियों एवं सैकड़ों की संख्या में आये जिले के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले को हमेशा पिछड़े, दलित, शोषितों, वंचितों के हक अधिकार दिलाने के लिए, शिक्षा के जागरण के लिए आजीवन संघर्ष किया । आज उन्हीं के बताये मार्ग पर चलकर मोदी योगी सरकार , सबका साथ, सबका विकास के लिए काम कर रही है । जो आज धरातल पर दिखाई देता है । संचालन पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री सियाराम बिन्द एवं संजय गुप्ता ने किया ।
      कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, निर्मला राय, वरिष्ठ भाजपा नेता सोहन श्रीमाली, जिला महामंत्री संतोष गोयल, दिनेश वर्मा, जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव, हेमन्त त्रिपाठी, नितिन गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव, चन्द्रांशु गोयल, पूर्व चेयरमैन विजय वर्मा, विकास चंद गुप्ता, मनीष गुप्ता, नितिन विश्वकर्मा, विद्या शंकर मौर्य, कमलेश यादव, शिवम गुप्ता, कमलेश मौर्य, अश्विनी पटेल, मिलन प्रजापति, प्रवी कसेरा, चन्दन जायसवाल, सुरेन्द्र पाल, विजय पाल, के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

निर्मल दुबे ब्यूरो चीफ मिर्जापुर

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top