उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने के नामजद अभियुक्त माफिया अतीक अहमद को अदालत में पेश करने के लिए पुलिस की कड़ी निगरानी में प्रयागराज लाया जा रहा है।
रायबरेली पहुंचते ही खराब हो गया अशरफ को ला रहा पुलिस का वज्र वाहन, लगाने पड़े धक्के
लखनऊ से रवाना होने के बाद मोहम्मद अशरफ को लेकर यूपी पुलिस का काफिला रायबरेली की सीमा में प्रवेश कर गया, लेकिन यहां पहुंचते ही काफिले में शामिल वज्र वाहन में खराबी आ गई, जिस कारण यह चिंता का विषय बन गया। जांच करने पर पता चला कि वाहन में कोई मामूली खराबी आई थी, जिसके बाद काफिले में शामिल पुलिसकमिर्यों ने वाहन को धक्का मारकर स्टार्ट करवाया और प्रयागराज की ओर बढ़ गए।
चित्रकूट में दस मिनट तक रुका काफिला, बरगढ़ होते हुए प्रयागराज रवाना
अतीक अहमद को प्रयागराज ला रही यूपी पुलिस का काफिला चित्रकूट के मऊ थाने में तकरीबन दस मिनट तक रोका गया। इसके बाद बरगढ़ होते हुए प्रयागराज के लिए रवाना हो गया। हालांकि, पुलिस ने काफिला यहां क्यों रोका था? इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
