नेपाल राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल की तबीयत बिगड़ी , काठमांडू से दिल्ली AIIMS के लिए किया रेफर।

Vishal Dubey
0


नेपाल के प्रेसिडेंट रामचंद्र पौडेल (Ram Chandra Poudel) की तबियत ज्यादा खराब हो गई है. उनको इलाज के लिए अब दिल्ली एम्स( AIIMS) लाया जा रहा है. इससे पहले काठमांडू में उनका इलाज चल रहा था. उनको फेफड़ों में संक्रमण की बात सामने आ रही थी. उनको सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है. काठमांडु में इलाज से उनको राहत नहीं मिली. उनकी तबियत बिगड़ती जा रही थी. तभी अस्पताल में उनको दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया है.
नेपाल प्रेसिडेंट ऑफिस ने बताया कि उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. ऑक्सीजन लेवल भी कम हो गया था, जिसके बाद उनको तुरंत काठमांडू अस्पताल ले जाया गया. जानकार के मुताबिक बीते 15 दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही है. वो लगातार एंडीबायोटिक्स ले रहे थे मगर इससे उनको कोई लाभ नहीं हुआ. राष्ट्रपति जब हॉस्पिटल में एडमिट थे तब उनसे मिलने पीएम पुष्प दहल प्रचंड भी पहुंचे थे. वो काफी देर तक अस्पताल में रुके.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top