वाराणसी में इस बार के नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़ गईं हैं। शहर में कुल 22,009 वोटर्स बढ़े हैं। वाराणसी नगर निगम में इस बार 16,11,536 मतदाता हो गए हैं। जबकि पिछले नगर निगम चुनाव में 15,89,527 वोटर्स थे। वहीं, अभी वार्डों के रिजर्वेशन की अंतिम की सूची अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है। इस पर आपत्तियां ली जा रहीं हैं। इसके बाद बाद चुनाव की तारीख घोषित की जाएगी।
वाराणसी नगर निगम में 22 हजार नए वोटर्स जुड़े:जल्द आएगी चुनाव की डेट; तैयार हो रही वार्ड आरक्षण की फाइनल लिस्ट
वाराणसीएक घंटा पहले
वाराणसी नगर निगम अध्यक्ष की सीट इस बार अनारक्षित रखी गई है। - Dainik Bhaskar
वाराणसी नगर निगम अध्यक्ष की सीट इस बार अनारक्षित रखी गई है।
वाराणसी में इस बार के नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़ गईं हैं। शहर में कुल 22,009 वोटर्स बढ़े हैं। वाराणसी नगर निगम में इस बार 16,11,536 मतदाता हो गए हैं। जबकि पिछले नगर निगम चुनाव में 15,89,527 वोटर्स थे। वहीं, अभी वार्डों के रिजर्वेशन की अंतिम की सूची अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है। इस पर आपत्तियां ली जा रहीं हैं। इसके बाद बाद चुनाव की तारीख घोषित की जाएगी।
वाराणसी को कुल 100 वार्ड और 7 जोन में बांटा गया है। रामनगर सबसे नया जोन है। इसके पहले 90 वार्ड और 6 जोन थे। जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़ा जोन वरुणापार है। यहां पर सबसे ज्यादा 4 लाख 87 हजार 804 लोग वोट देंगे। वहीं, इसके बाद भेलूपुर जोन में 3 लाख 92 हजार 564 वोटर्स, दशाश्वमेध में 3 लाख 49 हजार 481, आदमपुर में 2 लाख 69 हजार 511 और कोतवाली में 1 लाख 12 हजार 176 वोटर्स मतदान करेंगे। इसमें रामनगर के आंकड़ों को शामिल नहीं किया गया है।
नगर निगम वोटर्स की लिस्ट जारी
वाराणसी में नगर निगम अध्यक्ष चुनाव के लिए फाइनल वोटर्स लिस्ट जारी कर दी गई है। वही, वार्डों की फाइनल लिस्ट अभी नहीं प्रकाशित की गई है। नगरीय निकाय के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि वार्डों के रिजर्वेशन पर आपत्तियां आमंत्रित की गईं हैं। इनका निस्तारण करने के बाद रिजर्वेशन लिस्ट का फाइनल प्रकाशन किया जाएगा।
गंगापुर में घटे 145 वोटर्स
रणविजय सिंह ने कहा कि चुनाव की तारीख का एलान जल्द ही कर दिया जाएगा। गंगापुर नगर पंचायत में इस बार महिला OBC सीट को रिजर्वेशन मिला है। मगर, जारी सूची के अनुसार, इस बार यहां पर वोटर्स की संख्या में 145 की कमी आ गई है। गंगापुर नगर पंचायत के पिछले नगरीय चुनाव में वोटर्स की संख्या 6,873 थी। अब यह घटकर 6,728 पर आ गई है।