देश के 100 से अधिक प्रमुख शहरों में हर तीन किलोमीटर तो प्रमुख हाईवे पर प्रत्येक 25 किलोमीटर पर इलेक्टि्रक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। भारी उद्योग मंत्रालय ने इलेक्टि्रक वाहनों के प्रोत्साहन के लिए चलाई जा रही फास्ट एडॉप्शन एंड मैन्यूफैक्चरिंग ऑफ इलेक्टि्रक व्हीकल्स (फेम-2) के तहत पेट्रोलियम कंपनियों को चार्जिंग स्टेशन लगाने के लए 800 करोड़ रुपए का आवंटन किया है।
पेट्रोलियम कंपनियां आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल अपने-अपने पेट्रोल पंपों पर 7432 चार्जिंग स्टेशन लगाएंगी। अगले साल मार्च तक पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग स्टेशन लगाने का काम पूरा हो जाएगा। मंत्रालय के मुताबिक अभी देश भर में 6886 चार्जिंग स्टेशन है। अगले साल मार्च तक चार्जिंग स्टेशन की संख्या 14,000 से अधिक हो जाएगी।
