PM नरेन्द्र मोदी आज गंगा विलास क्रूज यात्रा को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना !

Vishal Dubey
0

पीएम नरेन्द्र मोदी आज गंगा विलास क्रूज यात्रा को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम के ल‍िए सीएम योगी गुरुवार को ही वाराणसी पहुंच गए थे। बता दें क‍ि कोलकाता से 22 दिसंबर को रवाना हुई गंगा विलास लग्जरी क्रूज मंगलवार को वाराणसी पहुंच था। मौसम खराब होने की वजह से यह 3 दिन देर से काशी पहुंचा था।

क्रूज यात्री 15 दिनों तक बांग्लादेश में करेंगे पर्यटन

यह क्रूज यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और असम के कुल 27 रिवर सिस्टम से गुजरेगा। इसमें रास्ते में मुख्य तीन नदियां गंगा, मेघना और ब्रह्मपुत्र नदिया पड़ेंगी। क्रूज बंगाल में गंगा की सहायक और दूसरे नामों से प्रचलित भागीरथी, हुगली, बिद्यावती, मालटा, सुंदरवन रिवर सिस्टम, वहीं बांग्लादेश में मेघना, पद्मा, जमुना और फिर भारत में ब्रह्मपुत्र से आसाम में प्रवेश करेगा। भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल की वजह से यह यात्रा बांग्लादेश को क्रॉस करेगी। क्रूज यात्री 15 दिनों तक बांग्लादेश में पर्यटन करेंगे।


आज पर्यटन के क्षेत्र में काशी की जुड़ जाएगी एक और उपलब्धि

दुनिया की सबसे बड़ी रिवर क्रूज-यात्रा से शुक्रवार को काशी के पर्यटन के क्षेत्र में और एक उपलब्धि जुड़ जाएगी। यह यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और असम के कुल 27 रिवर सिस्टम से होकर गुजरेगा। इससे भारत की अन्य नदियों में भी रिवर क्रूजिंग के बारे में जागरूकता बढ़ेगी।



Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top