Varanasi News : नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल में भविता आकर्षण और प्रदर्शन गतिविधि आधारित दो दिवसीय वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया।

Vishal Dubey
0

दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन
 नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल सुसुवाही स्थित परिसर में 
 भविता आकर्षण और प्रदर्शन गतिविधि आधारित दो दिवसीय वार्षिक उत्सव रजत आज आयोजित किया गया इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर के. पी. सिंह (पूर्व विभागाध्यक्ष कृषि विभाग काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी) सह विद्यालय प्रबंधक श्री राजेश कुमार राय, उप प्रबंधक प्रवीण कुमार राय, प्रधानाचार्य डॉ दिवाकर राय, एवं समन्वयक श्री अजीत कुमार वर्मा के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शिक्षक शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में विभिन्न रोचक आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लिया। जिसमें गीता पाठ, एक्सपेरिमेंटल वर्ल्ड, कैरियर काउंसलिंग, फेस फेंटेसी तथा नृत्य संगीत के कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम के निर्णायको में श्री रीता विश्वास, श्री बृजेश कुमार, इंजीनियर यू के गिरी, नर्तक श्री सौरभ कुमार तथा श्री हरि दर्शन ने अपनी गरिमामई उपस्थिति में बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर निर्णय देकर उन्हें प्रोत्साहित किया। इन सभी कार्यक्रमों के अतिरिक्त छोटे-छोटे नौनिहालों ने कविता पाठ, लेटर बेटर, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, गीता पाठ में भाग लिया तथा कार्यक्रम में पुस्तक मेला भी आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों एवं अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी लोगों ने विद्यालय के कुशल प्रबंधन एवं कार्यक्रम की प्रशंसा की, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षक महेंद्र विजय, ए के पाण्डेय, बी एल कुशवाहा, शिक्षिका गोपा गौतम, अर्चना रायजादा, अर्चना कुमारी सिंह, तथा मनीषा सिंह और स्वाति श्रीवास्तव ने योगदान दिया ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top