पश्चिम बंगाल का सरगना चला रहा UP के बिजली मीटर,पूर्वांचल और मध्यांचल तक फैला है इनका नेटवर्क।

Vishal Dubey
0
UP में 50 हजार से अधिक घरों के बिजली मीटर को इलेक्ट्रानिक चिप लगाकर धीमा करके राजस्व को चूना लगाने वाला सरगना पवन पॉल पश्चिम बंगाल से है। वो बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों की मिलीभगत से मध्यांचल से पूर्वांचल तक मीटर रीडिंग कम करने का गिरोह चला रहा था।


लेसा के कर्मचारियों से चला रहा था गैंग
ऐसे गिरफ्तार 5 आरोपियों से कई घंटे पूछताछ में कई राज खुलकर सामने आए हैं। वो लेसा की लैब से ही चिप हासिल करता था। लेसा के कर्मचारियों को अपनी गैंग में शामिल किया। इन इनपुट के बाद STF ने ऐसे उपभोक्ता और संविदा कर्मचारियों का भी ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है।

आइए आपको बिजली मीटर के सबसे बड़े खेल के और करीब लेकर चलते हैं...

पवन पॉल ने सीतापुर की लड़की से शादी की, आशियाना में ठिकाना बनाया



इलेक्ट्रीशियन से खोजता ग्राहक, घर में बना रखी थी लैब
STF की जांच में सामने आया है कि पवन इलेक्ट्रीशियन के जरिए लोगों के मीटर में खेल करने का काम करता था। वह सीधे किसी ग्राहक का काम नहीं करता था। उसने अपने तीन मंजिल के घर में ही मीटर बनाने की लैब बना रखी थी। उसके घर में दूसरी मंजिल से ऊपर जाने की किसी को भी इजाजत नहीं थी। घर पर आने-जाने वालों पर कैमरे से नजर रखता था। साथ ही वाकी-टॉकी से घर में मौजूद लोगों से संपर्क में रहता।

घर में विभागीय मीटर मिले, जिसमें 3 नए
STF के मुताबिक पवन पॉल की विभाग में पकड़ का इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सैकड़ों सरकारी मीटर मिले हैं। जिसमें 3 नए मीटर हैं। इसमें 1 नया स्मार्ट मोटर के साथ फैक्ट्री में लगने वाले दो मीटर भी थे। इससे साफ है कि वह नए मीटर में कैसे खेल किया जा सकता है उसकी भी तैयारी कर रहा था।




Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top