भारतीय कंपनी के कफ सिरप पर WHO के प्रतिबंध के बाद UP में अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए सख्त निर्देश।

Vishal Dubey
0

दक्षिण अफ्रीकी देश गाम्बिया में 66 बच्चों की भारतीय कंपनी द्वारा निर्मित कफ सिरप (Cough Syrup) पीने से हुई मौत के मामले में उत्तर प्रदेश भी पूरी तरह अलर्ट (Alert in UP) हो गया है। यूपी के दवा बाजार में ये कफ सिरप न बिकें इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस मामले में भारत की मैडेन फार्मा कंपनी के जिन चार कफ सिरप पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इन चार कफ सिरप पर प्रतिबंध

दक्षिण अफ्रीकी देश गाम्बिया में बच्चों की मौत के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा भारत की मैडेन फार्मा कंपनी के जिन चार कफ सिरप पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें सिरप प्रोमेथजाइन ओरल साल्यूशन, कोफेक्समालिन बेबी कफ सिरप, मैगरिप और कोल्ड सिरप शामिल हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार इसमें अत्याधिक मात्रा में डायथिलीन ग्लाइकोल व एथिलीन ग्लाइकोल है। ये रसायन शरीर पर बेहद घातक प्रभाव डालते हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top