Varanasi News : चार मंजिला अवैध भवन निर्माण में ईंट गिरने से दो युवतियों की मौत के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग।

Vishal Dubey
0

विकास प्राधिकरण के अफसर अवैध निर्माण को फाइल में सील, ध्वस्तीकरण का आदेश पारित कर तथा उस मकान का कुछ हिस्सा तोड़कर बड़ा खेल कर रहे हैं। उसी के साथ फाइल को दाखिल दफ्तर कर दे रहे हैं जिससे शिकायत लंबित दिखाई नहीं पड़े। उस मकान में लोग रहने के साथ व्यावसायिक इस्तेमाल भी कर रहे हैं।

स्थिति यह है कि कई अवैध मकानों की शिकायत होने के बाद भी वार्ड के जोनल अधिकारी व अवर अभियंता कोई कार्रवाई तक नहीं करते हैं। बड़ादेव व सोनिया में चार मंजिला अवैध निर्माण से ईंट गिरने से दो युवतियों की मौत होने के बाद भी वीडीए कार्रवाई के नाम पर कोरम पूरा कर शांत बैठ गया है। पूछने पर जिम्मेदार अफसर कोई जवाब नहीं देते हैं। आश्वासन की घुट्टी जरूर पिलाते हैं, जल्द ही कार्रवाई होगी।



Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top