Varanasi News: वाराणसी में डेंगू के मरीज से डीडीयू और मंडलीय जिला अस्पताल के वार्ड फुल ।

Vishal Dubey
0

पांडेयपुर स्थित पंडित दीनदयाल (पीडीडीयू) व कबीर चौरा स्थित मंडलीय जिला अस्पताल (एसएसपीजी) में डेंगू के 24 मरीज भर्ती हैं। वहीं, डीडीयू अस्पताल में 10 मरीजों के लिए ही बेड की व्यवस्था की गई थी, लेकिन अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से एक बेड पर दो मरीज को सुविधा दी जा रही है। यही हाल अब एसएसपीजी का भी होने लगा है। इससे दोनों अस्पतालों के वार्ड फुल हो गए है।

सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में शुक्रवार को रैपिड किट में डेंगू के 25 मरीज पाजिटिव पाए गए है। साथ ही छह मरीज एलाइजा की जांच में पृष्ठि होने से अब डेंगू मरीजों की संख्या 82 हो गई है। अब सरकारी अस्पतालों में आरक्षित बेड फुल होने मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीडीयू में डेंगू वार्ड के बाद मेडिकल वार्ड और एनआरसी उसके बाद सर्जिकल वार्ड में कुल 30 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। कारण यह है कि बाहर जिले के मरीज अधिक आ रहे है। इन अस्पताल में फ्री इलाज के साथ बेहतर सुविधा दी जा रही है। वहीं प्राइवेट अस्पताल में बेड, नर्सिंग चार्ज, प्लेटनेट, दवा, इंजेक्शन आदि का लेकर पांच से 25 हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं। इस मरीज और तीमारदार सरकारी अस्पताल की ओर अधिक अग्रसर हो रहे है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top