Varanasi News : ज्ञानवापी मस्जिद पक्ष आज दाखिल करेगा हिंदू पक्ष की मांग को लेकर आपत्ति, फास्‍ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई ।

Vishal Dubey
0

ज्ञानवापी परिसर हिंदुओं को सौंपने, उसमें मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाने व वहां मिले शिवलिंग के दर्शन-पूजन की मांग के मुकदमे की ग्राह्यता (मुकदमा सुनने योग्य है या नहीं) पर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) फास्ट ट्रैक कोर्ट महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी। मस्जिद पक्ष विश्व वैदिक सनातन संघ की अंतरराष्ट्रीय महामंत्री किरन सिंह की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र के बिंदुओं को पढ़ने के बाद इस पर अपनी आपत्ति दाखिल करेगा।

अदालत में पूर्व में ही मुस्लिम पक्ष से सुनवाई के दौरान हिंदू पक्ष की मांगों को लेकर आपत्ति दाखिल करने को कहा गया था। इसके बाद से ही अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से हिंदू पक्ष की मांगों को लेकर आपत्ति की तैयारियां अपने अधिवक्‍ता के माध्‍यम से की जा रही थीं। इस बाबत फास्‍ट ट्रैक कोर्ट में बुधवार को सुनवाई के दौरान मस्जिद पक्ष की ओर से अदालत में वादी हिंदू पक्ष द्वारा की जा रही मांग को लेकर अपना जवाब दाखिल करना है। 

वहीं एक दिन पूर्व सुनवाई के दौरान ज्ञानवापी सर्वे के दौरान वजूखाने में मिले शिवलिंग की कार्बन डेटिंग को लेकर सर्वे करने की हिंदू पक्ष की मांग पर मुस्लिम पक्ष ने अपनी ओर से आपत्ति दाखिल कर दी है। जिसपर अदालत 14 अक्‍टूबर को अब फैसला सुना सकता है। वहीं दूसरी ओर अब हिंदू पक्ष की अन्‍य मांगों को लेकर अदालत में मुस्लिम पक्ष ज्ञानवापी मस्जिद की ओर से अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से उनके अधिवक्‍ता अपना पक्ष रखेंगे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top