वहीं इस मामले में शुक्रवार को भी अदालत के पीठासीन अधिकारी अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में अब अगली सुनवाई 11 अक्तूबर को होगी। इसी अदालत में हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता व खजुरी निवासी अजीत सिंह की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर भी सुनवाई नहीं हुई। मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 28 अक्तूबर की तय की गई है।
Gyanvapi Case :3 मामलों में टल गई सुनवाई, पीठासीन अधिकारियों के अवकाश पर होने से तिथि आगे बढ़ी।
Friday, October 07, 2022
0
पीठासीन अधिकारियों के अवकाश पर रहने के कारण ज्ञानवापी के तीन मामलों में शुक्रवार को होने वाली सुनवाई टल गई हैं। अगली सुनवाई के लिए अलग-अलग तिथियां तय की गईविश्व वैदिक सनातन संघ की अंतरराष्ट्रीय महामंत्री किरन सिंह की ओर से सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट सीनियर डिवीजन महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में दाखिल प्रार्थना पत्र में ज्ञानवापी परिसर को मंदिर बताते हुए हिंदुओं को सौंपने व वहां मिले शिवलिंग के दर्शन-पूजन और वहां मुस्लिम के प्रवेश पर रोक की मांग की गई है। इस पर गुरुवार को सुनवाई होनी थी लेकिन भरत मिलाप के स्थानीय अवकाश के कारण नहीं हो सकी थी।
