Up News : बरेली में कमीशनबाजी का खेल दबाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग, कर रहा ठेकेदार की तलाश।

Vishal Dubey
0

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के प्रसारित हुए कमीशन का आडियो चर्चा का विषय बना रहा। कमीशन मांगने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई करने की बजाए स्वास्थ्य विभाग मामला दबाने का प्रयास करता रहा। इस बात पर जोर दिया जाने लगा कि आखिर विभाग की गोपनीय बातें सामने कैसे आ रही हैं, इन्हें कैसे रोका जाए।

इसके साथ ही उस ठेकेदार की भी तलाश शुरू हो गई जिसने यह आडियो बनाया था। कुछ ठेकेदारों पर शक होने की वजह से उनके साथ विभागीय कर्मचारियों का व्यवहार भी बदल गया है। उधर, दूसरी ओर आडियो में जिस कर्मचारी की आवाज होने का शक जताया जा रहा है वह पूरे दिन सफाई देने में जुटा रहा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top