प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में संगठित अपराध को अंजाम देने वाले बाहुबली अतीक अहमद के बाद अब उसके बेटे अली अहमद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। माफिया पूर्व सांसद अतीक अहमद इन दिनों अहमदाबाद जेल में बंद है, जबकि उसके हाल ही में कोर्ट में सरेंडर करने वाले उसके बेटे अली अहमद के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद के छोटे बेटे अली अहमद की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब अली अहमद के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी। प्रयागराज पुलिस के साथ उत्तर प्रदेश एसटीएफ अली अहमद के अपराधिक इतिहास को एकत्रित कर गैंगस्टर एक्ट लगाएगी।
अब तक चार मुकदमे
अली के खिलाफ अब तक चार मुकदमे दर्ज हो हैं। इनमें से तीन तो प्रयागराज के करेली थाने में दर्ज हैं जबकि एक मुकदमा पुरामुफ्ती थाने में दर्ज है। माफिया के बेटे अली अहमद के खिलाफ मारपीट, धमकी के साथ रंगदारी मांगने का आरोप है।
