वाराणसी में CM योगी आदित्‍यनाथ ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण, प्रभावित लोगों काे पूरी सहायता देने के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Vishal Dubey
0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों कानिरीक्षण करने के लिए शाम को पहुंचे। सीएम ने एनडीआरएफ की नाव से बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इसके बाद अस्‍सी स्थित गोयनका विद्यालय में बनाए गए बाढ़ पीढि़तों की शिविर में पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए बाढ़ राहत कार्य में पूरा ध्‍यान देने को कहा। पीढि़तों को किसी भी तरह की दिक्‍कतों न हो यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
सीएम योगी आदित्‍यनाथ बलिया, गाजीपुर में निरीक्षण के बाद वाराणसी पहुंचे। गोयनका भवन के पास बने राहत केंद्र को देखा। इसके बाद सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करेंगे। रात सात बजे यहां से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top