ABVP ने घेरा BHU का सेंट्रल ऑफिस छात्रों ने 50% फीस वृद्धि वापस लेने की मांग रखी।

Vishal Dubey
0

तपती धूप के बीच काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पोस्टर, तख्ती और ABVP का झंडा लिए 100 से ज्यादा छात्र सेंट्रल ऑफिस को घेर कर खड़े हैं। सेंट्रल ऑफिस का मेन गेट बंद करवा दिया गया है। गेट पर सुरक्षाकर्मी, प्रॉक्टोरियल बोर्ड के मेंबर और पुलिस पहुंच चुकी है। पोस्टर में लिखा है कि रोल बैक फी हाइक, फीस वृद्धि वापस लो, हॉस्टल फीस के नाम पर छात्रों का शोषण बंद करो।

छात्रों का कहना है,''एडमिशन, सेमेस्टर से लेकर और हॉस्टलों में रहने की फीस में 50% से ज्यादा तक की वृद्धि हुई है। इस सत्र में फीस वृद्धि के खिलाफ 2 अगस्त को कुलसचिव को ज्ञापन दिया गया था। मगर कोई पॉजिटिव जवाब नहीं मिला। इसी मुद्दे को लेकर ABVP-BHU ने अब सड़क पर उतरने का मन बना लिया है।'' विरोध के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। विरोध-प्रदर्शन के दौरान ABVP के BHU इकाई के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा, "2021-22 सत्र के मुकाबले हॉस्टल फीस में दोगुना की बढ़ोतरी हुई है। जो फीस पिछले सत्र में 3650 रुपए थी, वह अब बढ़कर 5350 रुपए हो गई है। पिछले सत्र में 5000 रुपए फीस की वृद्धि की गई है।

हम चुप नहीं बैठेंगे
छात्र अभय ने दैनिक भास्कर से बताया, ''कुलसचिव ने 2 अगस्त को हमारे द्वारा उठाए गए मांगों को अनसुना कर दिया। इसलिए अब हम चुप नहीं बैठेंगे। सेंट्रल ऑफिस पर यह एक दिवसीय धरना चलेगा।'' अभय ने कहा, ''फीस वृद्धि पर पुनर्विचार कर फैसला वापस नहीं लिया गया, तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन और भी बड़ा होगा।''

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top