भदोही में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक पैर व हाथ में लगी गोली।

Vishal Dubey
0

गोपीगंज थाना के बंजारी गांव के पास रविवार की देर रात क्राइम ब्रांच व गोपीगंज पु़लिस टीम की 50 हजार के इनामी बदमाश राजेश गौंड़ से मुठभेड़ हो गई। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह फायर झोंककर भागने लगा। जवाबी फायरिंग में उसके एक पैर व हाथ में गोली लगी। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल व चोरी की बाइक बरामद की है। घायलावस्था में स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top