Varanasi News :अनपू जलोटा बोले- गलत लोगों का समर्थन न करें; ज्ञानवापी का शिवलिंग हिंदुओं को सौंप देना चाहिए।

Vishal Dubey
0

पत्रकारों के सवाल की शुरुआत होते ही अनूप जलोटा ने कहा, ‘‘अच्छा आप लीना की बात कर रहे हैं। लीना को सबसे अच्छे पागलखाने में जगह दिला दीजिए। देखिए, जब उसने पहली बार पोस्टर बनाया, तो लगा कि वह फिल्म की पब्लिसिटी के लिए कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसी घटिया हरकत करते रहते हैं। मगर, उसने जब दोबारा वही हरकत की, तो यह पक्का हो गया कि वह पागल है। पागल लोग तो ऐसी ही हकरतें करते हैं। उन्हें पागलखाने में रखो। वह वहीं इस तरह की फिल्म और पोस्टर बनाकर बांटती रहे। लीना जैसे लोगों की हरकत का समर्थन करने की कोई जरूरत नहीं है।’’

जलोटा ने कहा- हिंदुओं को सौंप देना चाहिए शिवलिंग
काशी के ज्ञानवापी विवाद को लेकर अनूप जलोटा ने अपनी बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘वहां मिले शिवलिंग को हिंदुओं को सौंप देना चाहिए। वहां एक और भव्य मंदिर बनना चाहिए। बहुत आनंद आता है। अब काशी विश्वनाथ धाम कितना अच्छा लगता है। गंगा द्वार बनने के बाद तो सीधे गंगा में स्नान करिए। फिर, गंगा जल लेकर बाबा का जलाभिषेक करिए। बाबा के धाम में जाकर अब गजब की अनुभूति होती है।’’

कहा- हिंदू बहुत ताकतवर होता है

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी बात से विचलित होना या न होना अपने ऊपर है। हिंदू बहुत ताकतवर है और उसके पास गजब की सहनशीलता होती है। गौतम बुद्ध एक गांव में गए थे। वहां उन्हें लोगों ने बहुत पत्थर मारे और गालियां दीं। मगर, वह शांत रहे। उनके एक शिष्य ने उनसे पूछा कि आपके साथ इतना दुर्व्यहार हुआ और आप शांत रहे। इस पर उन्होंने कहा था कि मैंने कुछ लिया ही नहीं।’’

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या को अनूप जलोटा ने पॉलिटिकल मर्डर बताया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी इंदिराजी के साथ भी तो ऐसा ही हुआ था। ऐसी घटनाएं बेहद ही दुखद हैं और ऐसा नहीं होना चाहिए।’’

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top