Varanasi News : काशी में सावन माह के दूसरे सोमवार पर गंगधार से बाबा दरबार तक लगी आस्‍था की लंबी कतार।

Vishal Dubey
0

पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को बाबा का जलाभिषेक करने वालों की अथाह कतार कई किलोमीटर तक आधी रात से लगी और सुबह दिन चढ़ने तक भक्‍तों का तांता बाबा दरबार में लगा रहा। काशी विश्‍वनाथ मंदिर में आस्‍था का सावन बूंदाबांदी के बीच सुबह से ही उमड़ा हुआ है। गंगधार से बाबा दरबार तक हर- हर महादेव का उद्घोष गूंज रहा है। बाबा दरबार में व्‍यापक सुरक्षा प्रबंधों के बीच कतार में सुबह दस बजे तक एक लाख से अधिक भक्‍त दर्शन पूजन कर चुके थे।


वहीं सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर सारनाथ के सारंगनाथ महादेव मन्दिर में सुबह तीन बजे से भक्‍त कतार में लग गए और एक एक कर बाबा का जलाभिषेक किया। पिछले सोमवार की अपेक्षा इस बार भक्तों की सख्या कम दिखी। सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर बीएचयू स्थित नया विश्‍वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ी। बीएचयू के नए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा को जल चढ़ाने के लिए सीर गोवर्धनपुर के यादव बंधु भी सुबह पहुंचे और जलाभिषेक किया। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top