Varanasi News : हर घंटे 40 मिलीमीटर बढ़ रहीं गंगा,वाराणसी में गंगा का जल स्तर 61.32 मीटर, दशाश्वमेध घाट की 6 सीढ़ियां डूबीं ।

Vishal Dubey
0

वाराणसी में बीते 24 घंटे में 98 एमएम की बारिश के बाद गंगा उफान पर हैं। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, वाराणसी में हर घंटे 40 मिलीमीटर गंगा का पानी बढ़ रहा है। गुरुवार को दोपहर 2 बजे तक गंगा का जलस्तर 61.32 मीटर दर्ज किया गया। वहीं, 19 जुलाई को 59.78 मीटर था। मिडिल गंगा रेंज यानी कि पूर्वांचल की बात करें तो गंगा का जलस्तर वाराणसी में सबसे तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। बाकी जगहों पर 10-20 मिलीमीटर प्रति घंटे ही जल स्तर बढ़ रहा है। वाराणसी में गंगा का खतरे का निशान 71.262 मीटर और वार्निंग लेवल 70.262 मीटर है।

वाराणसी में गंगा का पानी दशाश्वमेध घाट की 6 सीढ़ी ऊपर चढ़ चुका है। वहीं तुलसी घाट और जैन घाट के पास भी पानी बढ़ रहा है। जल्द ही आरती का स्थान भी बदला जा सकता है। हालांकि, अभी तक घाटों के संपर्क आपस में नहीं टूटे हैं। मगर, और भारी बारिश हुई तो फिर सप्ताह के अंत तक कनेक्शन भी टूट सकते हैं। सिंधिया घाट स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर गंगा में जलमग्न हो गया है। वहीं गंगा पार रेत धीरे-धीरे कटने लगे हैं।

पूर्वांचल के जिलों में जानें क्या है स्पीड
मिडिल गंगा डिविजन यानी कि पूर्वांचल की बात करें तो वाराणसी के बाद मीरजापुर में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी गई है। वहां पर 30 मिलीमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गंगा बढ़ रहीं हैं। यहां पर गंगा का जलस्तर वहीं, प्रयागराज और गाजीपुर में 20 मिलीमीटर और बलिया में 10 मिलीमीटर की स्पीड से गंगा में बढ़ाेतरी हो रही है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top