Varanasi News: 11 जुलाई को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में होगी बकरीद की छुट्‌टी ,जिला जज ने दिया आदेश।

Vishal Dubey
0

ईद उल-अजहा (बकरीद) रविवार यानी 10 जुलाई को है। लेकिन, वाराणसी की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बकरीद की छुट्‌टी 11 जुलाई को रहेगी। इस संबंध में जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश ने आदेश जारी किया है।

बार एसोसिएशन ने दिया था प्रस्ताव

जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश के अनुसार सेंट्रल बार एसोसिएशन और बनारस बार एसोसिएशन ने संयुक्त प्रस्ताव दिया गया था। प्रस्ताव में अनुरोध किया गया था कि बकरीद का अवकाश 10 जुलाई की जगह 11 जुलाई को घोषित कर दिया जाए।

दोनों बार एसोसिएशन के प्रस्ताव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देशानुसार 11 जुलाई को वाराणसी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बकरीद की छुट्‌टी घोषित की गई है। जिला जज के आदेश के बाद वाराणसी की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का कामकाज अब 12 जुलाई को होगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top