Up News : आजमगढ़ बकरीद की नमाज के बाद हर्ष फायरिंग,आरोपी को पुलिस ने पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार।

Vishal Dubey
0

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के चिवटही गांव में बकरीद की नमाज के बाद लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस कर्मी किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए दौड़ने लगे। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस ने उच्चाधिकारियों को दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी मोहम्मद गालिब विगत कई वर्षों से बकरीद के त्योहार पर नमाज अदा हो जाने के बाद फायरिंग कर खुशियां मनाता था, पर इस बार आरोपी का यह दांव उल्टा पड़ गया और इस फायरिंग को पुलिस-प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।

गोली चलते ही मची अफरा-तफरी
गंभीरपुर थाने के प्रभारी राम प्रसाद बिंद ने बताया कि नमाज के बाद गोली चलते ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया। नमाज के बाद लोग मस्जिद से बाहर ही निकल रहे थे कि उसी समय खुशी के मारे मोहम्मद गालिब पुत्र लाल माेहम्मद ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनते ही पूरी फोर्स मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इंस्पेक्टर राम प्रसाद बिंद ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की पिस्टल को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि इस मामले में लाइसेंस निरस्त्रीकरण की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिससे लाइसेंस निरस्त कराया जा सके। आरोपी का घर ईदगाह से मात्र 200 मीटर की दूरी पर है। ऐसे में मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top