Up News : शिंजो आबे की हत्या से सबक लें मोदी, प्रमोद तिवारी वाराणसी में बोले- हत्यारा नौसेना में 3 साल काम करने के बाद था बेरोजगार।

Vishal Dubey
0

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी शनिवार को वाराणसी आए। उन्होंने कहा, ‘‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या सेना भर्ती की अग्निपथ जैसी योजना का ही नतीजा है। जिसने शिंजो आबे की हत्या की है, वह ऐसी ही योजना का निकला हुआ अग्निवीर था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘3 साल उसने नौसेना में काम किया था। उसके बाद बेरोजगार हो गया था। ऐसे में हमें लगता है कि हमारे प्रधानमंत्री सबक सीखेंगे। जापान की दुख भरी घटना का संदेश वह समझेंगे। साथ ही, अग्निपथ योजना को समाप्त कर सेना भर्ती का पारंपरिक तौर-तरीका जारी रखेंगे।’’

भाजपा सरकार यह सब करा रही है
डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर पर प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह सब भाजपा सरकार करा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें ऐसा लगता है कि महंगाई और बेरोजगारी जैसे मसलों से भटकाने के लिए सरकार यह करा रही है। मैं यह समझ नहीं पा रहा हूं कि कैसे हिम्मत पड़ जा रही है कि हमारी आराध्य देवी का कोई अपमान करे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक बात साफ करना चाहता हूं कि जैसे अंग्रेज सत्ता हासिल करते थे। वैसे ही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लोगों को आपस में लड़ाकर सत्ता हासिल कर रही है। भाजपा सत्ता तो हासिल कर ले रही है, लेकिन उसकी कीमत देश चुका रहा है।’’

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top