Up News: बरहुआ ट्रांसमिशन में फॉल्ट से 25 हजार घरों की बिजली हुई प्रभावित।

Vishal Dubey
0
गोरखपुर के बरहुआ ट्रांसमिशन में शनिवार को फाल्ट आ गया। जिसने करीब 25 हजार घरों की बिजली उड़ा दी। फाल्ट से रूस्तमपुर उपकेंद्र से जुड़े रानीबाग, आजाद नगर आदि फीडर्स की सप्लाई प्रभावित रही। हालांकि इलाके में एक से डेढ़ घंटे पर सप्लाई आने जाने का सिलसिला जारी रहा, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रूस्तमपुर उपकेंद्र में होती है सप्लाई
बरहुआ ट्रांसमिशन से रूस्तमपुर उपकेंद्र को सप्लाई दी जाती है। शनिवार को करीब 11 बजे ट्रांसमिशन के प्रोटेंशियल ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने की वजह से रूस्तमपुर के रानीबाग, आजाद नगर आदि फीडर्स से जुड़े इलाके की सप्लाई रूक-रूक कर आती जाती रही। एसडीओ रूस्तमपुर ने बताया कि 350 ऊपर से लोड बढऩे से लाइन ट्रिप हो जा रही थी। बीच-बीच में सप्लाई बहाल हो रही थी लेकिन जैसे ही लोड बढ़ता था,बिजली सप्लाई प्रभावित हो जा रही थी। जिसकी वजह से प्रॉब्लत हुई।

शाम 5 बजे ठीक हुआ फाल्ट
हालांकि ट्रांसमिशन में आई तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए बिजली कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। शाम के करीब 5 बजे सप्लाई पूरी तरह से बहाल की जा सकी। आजाद नगर के रहने वाले विनोद सिंह ने बताया कि सुबह से ही बिजली सप्लाई की आंख मिचौली चलती रही, जिसके कारण लोगों को मुश्किल हुई। वहीं, रानीबाग के रहने वाले प्रमोद तिवारी ने बताया कि सीएम सिटी में निर्बाध बिजली सप्लाई देने का दावा किया जाता है लेकिन इन दिनों बिजली विभाग की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। अगर जानकारी लेने के लिए एसडीओ और जेई के मोबाइल पर कॉल किया जाता है तो कोई रिस्पांस नहीं मिलता है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top