Mirzapur News : आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत,विंध्याचल में छत पर बैठा था किशोर, मड़िहान में धान लगा रहा था किसान।

Vishal Dubey
0

मिर्जापुर के अलग अलग थानों में क्षेत्रों में मंगलवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। बिजली के चपेट में आने से झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया । आसमान से उतरी आपदा के कारण मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।

छत पर ठंडी हवा के बीच बिजली बनी मौत
विंध्याचल थाना क्षेत्र के शिवपुर में मंगलवार शाम 7 बजे के करीब केशव (14) अपनी छत पर बैठा था। इसी दौरान आकाश गरजा और आकाशीय बिजली केशव पर आ गिरी। परिजन उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। परीक्षण के बाद रात में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

खेत में आकाशीय बिजली बनी काल
मड़िहान थाना क्षेत्र के भरुहवां गांव में शाम को गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गोविंद 22 वर्ष की मौत हो गई। बताया जाता हैं कि वह अपने खेत में धान की रोपाई करने गया था। अचानक तेज चमक गरज के साथ बरसात होने लगी । जिसमें आकाशीय बिजली गिरने से गोविंद बुरी तरह से झूलस गया।आनन- फानन में परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की लगभग डेढ़ साल पहले शादी हुई थी।

बदला मौसम, बढ़ी चिंता
मौसम के मिजाज में आए परिवर्तन के कारण वर्षा न होने से पानी के अभाव में धान की रोपाई समय पर नहीं हो सकी। बची नर्सरी में धान की पिछड़ी खेती करने में किसान लगे हैं। तेज बारिश के साथ ही आसमान से बिजली गिरने से लोगों की चिंता बढ़ गई हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top