Mirzapur News : विद्युत संविदा मजदूर के बैनर तले विद्युत संविदा मजदूर का धरना प्रदर्शन जारी।

Vishal Dubey
0


       मिर्जापुर आज दिनांक 28 जुलाई को विद्युत मजदूर संगठन एवं विद्युत संविदा मजदूर संगठन द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य अभियंता मिर्जापुर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरना प्रदर्शन में जनपद के सभी संगठन सदस्य मौजुद रहे, संगठन के जोन सचिव अतुल कुमार ने हमारे संवाददाता से बात करते हुए बताया कि हमारे वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा निरन्तर पत्राचार के बाबजूद आज तक मुख्य अभियंता मिर्जापुर ने संगठन को संविदा कर्मचारियों एवं नियमित कर्मचारियों की समस्याओं को दरकिनार कर वार्ता की कापी तक उपलब्ध नहीं कराई है एवं लगातार संविदाकर्मियों के साथ भेदभाव जैसे सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराया जाना, वेतन काटने की कार्यवाही , दुर्घटना होने पर ईलाज एवं विभागीय अनुमन्य धनराशी उपलब्ध कराने में हीला हवाली इत्यादी एवं नियमित कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार एवं शासनादेश का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। जबकि संगठन के पदाधिकारियों की समस्याओं को त्वरित कार्यवाही उच्च प्रबंधन का आदेश भी है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे पुरी नहीं होती तब तक ये धरना प्रदर्शन आज से आगे चलता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top