इंडिया में 2040 तक दोगुनी हो जाएगी ऊर्जा मांग, लगभग 1,500 मिलियन टन कोयले की होगी जरूरत: कोयला मंत्री

Vishal Dubey
0

देश के कई हिस्सों में कोयले की कमी के कारण अप्रैल में बिजली गुल हो गई थी। देश में कोयले की डिमांड काफी बढ़ गई है। सरकार ने पब्लिक सेक्टर की कंपनी सीआईएल (Coal India Limited) को कोयला आयात करने के लिए तैयार रहने को कहा था। सरकार ने बिजली कंपनियों को अगले 13 महीनों के लिए 1.2 करोड़ टन कोयला आयात करने के उद्देश्य से तैयार रहने का निर्देश दिया था। कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार को कहा कि देश की ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए अगले 18 वर्षों में थर्मल कोयले की आवश्यकता लगभग 1,500 मिलियन टन हो जाएगी, क्योंकि 2040 तक ऊर्जा मांग दोगुनी होने की संभावना है।

मंत्री ने कहा कि पर्यावरण के बारे में जागरूक होने और स्थायी खनन लक्ष्यों को ध्यान में रखने की जरूरत है। मंत्री ने कहा कि 2040 तक अनुमानित बिजली उत्पादन लगभग 3000 बिलियन यूनिट होगा। भारत की ऊर्जा मांग 2040 तक दोगुनी हो जाएगी। इस मांग को पूरा करने के लिए 2040 तक थर्मल कोयले की मांग बढ़कर लगभग 1500 मिलियन टन हो जाएगी।

हालांकि, नवीकरणीय ऊर्जा के विकास के साथ कोयले और लिग्नाइट पर निर्भरता को संतुलित करने के लिए सर्वोत्तम प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात जोशी ने नेयली में एनएलसी इंडिया लिमिटेड की अपनी पहली यात्रा के दौरान कहा। एनएलसी इंडिया ने एक बयान में कहा कि जोशी ने आज देश की ऊर्जा सुरक्षा में कोयले के महत्व पर जोर दिया। भारत में एक संतुलित ऊर्जा मिश्रण है और इससे देश को अपने ऊर्जा-पर्यावरणीय लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ने में मदद मिल रही है।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top