आसमान में 1550 फीट की ऊंचाई पर सीएम योगी के हेलीकाप्‍टर से टकराया पक्षी, वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग

Vishal Dubey
0

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का हेलीकाप्‍टर उड़ान भरने के बाद दोबारा लैंड कराया गया। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का हेलीकॉप्टर फिर वापस आया तो हड़कंप मच गया। जिला मुख्यालय पर आनन फानन फिर से सुरक्षा कड़ी कर दी गई। 

पु‍लिस अधिका‍रियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर में कुछ खराबी आने की वजह से उसे वापस लैंड करना पड़ा। इसके बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना हो गए। लगभग दो घंटे की देरी के बाद सीएम राजकीय विमान से 11 बजे लखनऊ रवाना हो गए। विमानन सेवा से जुड़े अधिकारियों के अनुसार जिस समय मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर से पक्षी टकराया उस समय हेलीकाप्टर पिसौर गांव के ऊपर 1550 फीट की ऊंचाई पर था और 190 किमी/घंटा की गति हेलीकाप्‍टर की थी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top