Gyanvapi Masjid : वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में पहले दिन तहखाने की हुई जांच l

Vishal Dubey
0
ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी प्रकरण में कमीशन की कार्यवाही अपने निर्धारित वक्त से शुरू हो सके इसे लेकर जिला प्रशासन ने शनिवार की सुबह से ही कड़ी व्यवस्था की है। वाराणसी में ज्ञानवापी परिषद से लगभग एक किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग करके सभी को रोक दिया गया है। पुलिस द्वारा गोदौलिया और मैदागिन से आने वाले सारे वाहनों को परिसर की ओर आने से रोक दिया गया। वहीं बाबा दरबार में आने वालों की भी कड़ी जांच पड़ताल की गई। वहीं पहले दिन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे पूरी हो गई। अब शेष कार्यवाही कल रविवार को पूरी की जाएगी। 
सुबह आठ बजे तक अमूमन पूरी टीम परिसर में दाखिल हो चुकी थी। जबकि टीम में शामिल प्रशासनिक अधिकारियों की टीम की भी सुबह नौ बजे तक परिसर में आमद हो चुकी थी। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से एक- एक क्षेत्र का सर्वे शुरू किया गया। वहीं प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ज्ञानवापी मस्जिद में तहखाना खोल दिया गया है, उसमें एक जहरीला सांप भी मिला जिसे पकड़ने के लिए वन विभाग और सपेरों से भी संपर्क किया गया। दोपहर तक परिसर में टीम ने संबंधित क्षेत्रों में चक्रमण कर जायजा लिया और संबंधित की वीडियोग्राफी भी की। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top