Varanasi : स्कूल वाहन में मिली गड़बड़ी तो मैनेजमेंट की जिम्मेदारी आरटीओ बोले- बगैर फिटनेस के न चलाएं वाहन; ऑनलाइन जमा करें टैक्स

Vishal Dubey
0
वाराणसी के संभागीय परिवहन अधिकारी हरिशंकर सिंह ने गुरुवार को कहा कि स्कूल वाहनों में यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी मिली तो पूरी तरह से जिम्मेदारी मैनेजमेंट की होगी। बगैर फिटनेस के कोई भी स्कूली वाहन सड़क पर नजर नहीं आना चाहिए। इन दिनों स्कूल वाहनों की जांच का अभियान जिले में चल रहा है। स्कूल वाहन हर हाल में पूरी तरह से फिट हों।

जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर संबंधित स्कूल वाहन को सीज करने में देरी नहीं की जाएगी। इसके चलते भीषण गर्मी में बच्चों और स्टॉफ को परेशानी होगी तो उसकी भी जिम्मेदारी स्कूल मैनेजमेंट की ही होगी। इसलिए स्कूल मैनेजमेंट सारे मानकों को पूरे करने के बाद ही वाहन को सड़क पर उतारें।

टैक्स जमा करने न आएं ऑफिस

संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि वाहन से संबंधित सभी तरह के कर ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं। इसके लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर जाना होगा। ऐसे में अब किसी भी वाहन स्वामी को टैक्स जमा करने के लिए आरटीओ ऑफिस आने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन तरीके से ही अपने टैक्स जमा कर अनावश्यक भागदौड़ से बचें।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top