Up News- शिक्षा ही व्यक्तित्व विकास की आधारशिला है।

Vishal Dubey
0
शिक्षा ही व्यक्तित्व विकास की आधारशिला है। आज के बढ़ते बाजारीकरण और व्यवसायीकरण के दौर में " मैक्सिमम यूटिलाइजेशन इन मिनिमम रिसोर्स" ही प्रत्येक व्यक्ति का ध्येय वाक्य है। शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ते शिक्षा संस्थानों की प्रतिस्पर्धा में ICFAI का पिछले 35 वर्षों से अनवरत एक मानक को स्थापित करते हुए बने रहना इस ध्येय वाक्य को साकार करता है। उच्च शिक्षा में ICFAI के इन्ही उपलब्धियों को छात्र छात्राओ के बीच  संत अतुलानंद रेजिडेंशियल एकेडमी शिवपुर में आयोजित एजुकेशन फेयर में बताया गया। छात्रों को संस्थान द्वारा चलाये जा रहे टेक्निकल और  वोकेशनल पाठ्यक्रमों को बताते हुए संस्थान के शाखा प्रबंधक( वाराणसी) अभिषेक पाण्डेय ने ICFAI के शाखाओं हॉस्टल, और शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही वाराणसी शाखा की काउंसलर दिव्या सिंह द्वारा छात्र छात्राओं के प्रवेश, पाठ्यक्रम, तथा अन्य सवालों का भी समाधान किया गया। विश्विद्यालय द्वारा संचालित किए जा रहे पाठ्यक्रमों में छात्रों में बीए एलएलबी के प्रति विशेष आकर्षण दिखा। विश्विद्यालय द्वारा छात्रों के लिए स्टाल लगाकर प्रास्पेक्टस ब्रोशर आदि के माध्यम से जानकारी दी गई। छात्र छात्राओं के बीच डायरी, पेन का भी वितरण किया गया। 



Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top