Up News - पूर्वांचल के अधिवक्ताओं के सबसे बड़े संगठन का चुनाव परिणाम होगा घोषित, कचहरी में गहमागहमी

Vishal Dubey
0
दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मतगणना का काम दीवानी कचहरी में शुरू हो गया है। - Dainik Bhaskar
दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मतगणना का काम दीवानी कचहरी में शुरू हो गया है।

पूर्वांचल के अधिवक्ताओं के सबसे बड़े संगठन दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की मतगणना वाराणसी के दीवानी कचहरी परिसर में आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। चुनाव कराने वाली एल्डर्स कमेटी के अनुसार देर शाम तक चुनाव परिणाम आने के आसार हैं। मतगणना के कारण ठंड के बावजूद दीवानी कचहरी परिसर में भारी गहमागहमी का माहौल है। इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।

दीवानी कचहरी में मतपत्रों की गणना का काम शुरू हो गया है।
दीवानी कचहरी में मतपत्रों की गणना का काम शुरू हो गया है।

71 फीसदी हुआ था मतदान

दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में गुरुवार को 71 फीसदी मतदान हुआ था। एल्डर्स कमेटी के अनुसार 24 पदों पर चुनाव लड़ने वाले 93 प्रत्याशियों के लिए 6,150 अधिवक्ता मतदाताओं में से 4,378 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। कमेटी के चेयरमैन शिवानंद पांडेय ने बताया कि अधिवक्ताओं के सहयोग से मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ था। मतगणना भी शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गई है। शाम तक मतगणना का काम पूरा हो जाएगा और उसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।

चुनाव संपन्न कराने में लगे हैं 100 अधिवक्ता

दी सेंट्रल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 100 अधिवक्ताओं की टीम बनाई गई थी। चुनाव परिणाम आने के बाद जल्द ही नई कार्यकारिणी के पद ग्रहण समारोह की तिथि आम सहमति से तय की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top