Sapa नेताओं के खिलाफ कार्रवाई पर अखिलेश यादव बोले- कांग्रेस के रास्ते पर भाजपा, चुनाव मैदान में आयकर विभाग

Vishal Dubey
0
उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी रथ यात्रा से कांग्रेस के गढ़ रायबरेली को मथने निकले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। शनिवार को प्रदेश के मऊ, मैनपुरी, आगरा व लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेताओं पर आवास तथा प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर अखिलेश यादव ने विभाग को भी चुनाव के मैदान में उतार दिया।
अखिलेश यादव ने रायबरेली में अपने प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को विजय रथ यात्रा पर रवाना होने से पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा का नहीं बल्कि ठोको राज तथा बुलडोजर राज है। यह सरकार तो आम जनता को अपमानित करने का काम करती है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्र की नरेन्द मोदी सरकार भेदभाव के आधार पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इनकी कार्यशैली से तो तय है कि उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होगा l

उत्तर प्रदेश में शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं के आवास तथा प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई के बारे में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को हार सता रही है। इसी कारण दिल्ली से रोज बड़े नेता उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। अभी इनकम टैक्स विभाग आया है, इसके बाद फिर ईडी की टीम आएगी। राजीव राय हमारी पार्टी के प्रवक्ता हैं। आज उनके घर तथा प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की गई है। आयकर विभाग ने चुनाव से ठीक पहले उनके यहां छापा मारा। अगर करना ही था तो यह काम पहले भी किया जा सकता था। अब इनकम टैक्स विभाग भी उत्तरप्रदेश में चुनाव लडऩे आ गया है। भाजपा के पास कोई नया रास्ता नहीं है।
अखिलेश यादव ने कहा कि हम तो उत्तर प्रदेश में समाजवादी रथ यात्रा निकाल रहे हैं। जिससे कि हम शहर तथा गांव में जाकर जगह-जगह पर लोगों से मिलें। उनको भी हमने मिलने का मौका मिले। उत्तर प्रदेश में सही मायने में मुद्दे हैं वह पीछे हैं। लखनऊ से गाजीपुर तक किसानों की आवाज गूंजी तो सरकार ने तीनों कृषि कानून को वापस लिया। इस दौरान किसानों को जीप से कुचला गया। भाजपा के मंत्री के बेटे ने किसानों पर पीछे से जीप चढ़ा दी। इसके बाद भी भाजपा ने अभी तक मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top