विदेशी नागरिकों के लगातार कोरोना संक्रमित मिलने से प्रदेश में भी बढ़ सकती है ओमिक्रोन प्रभावित की संख्या - Ripe News

Vishal Dubey
0
गाजियाबाद में दो विदेशी नागरिकों के ओमिक्रोन से संक्रमित होने के बाद उत्तर प्रदेश में इनकी संख्या बढऩे की संभावना है। प्रदेश में तीन महीने बाद संक्रमितों संख्या की संख्या में इजाफा हो गया है। तीन महीने बाद एक दिन में 33 संक्रमित में विदेशी नागरिकों के शामिल होने से ओमिक्रोन का भी खतरा बढ़ता जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर बढ़ रहा है। इसमें भी विदेशी नागरिकों के संक्रमित होने से ओमिक्रोन प्रभावित की संख्या बढ़ सकती है। शनिवार को कोरोना के 33 संक्रमित मिले, जिनमें तीन विदेशी नागरिक हैं। प्रदेश में दूसरे राज्यों तथा विदेशों से आ रहे कोरोना संक्रमित नागरिकों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने स्कूल व कालेजों में फोकस टेस्टिंग और बढ़ा दी हैं।
प्रदेश में बीते 24 घंटे में प्रदेश में 1.89 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई और अब तक करीब 9.05 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है। अब तक कुल 17.10 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से अब तक 16.87 लाख स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत है और पाजिटिविटी रेट 0.01 प्रतिशत है।
प्रदेश में बीते 24 घंटे में प्रदेश में 1.89 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई और अब तक करीब 9.05 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है। अब तक कुल 17.10 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से अब तक 16.87 लाख स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत है और पाजिटिविटी रेट 0.01 प्रतिशत है।

रायबरेली में नाइजीरिया व अमेरिका से लौटे दो लोग कोरोना संक्रमित

रायबरेली में कहारों का अड्डा निवासी महिला और आनंद नगर निवासी युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। महिला अमेरिका से और युवक नाइजीरिया से लौटा था। इनके कोरोना वैरिएंट का पता लगाने के लिए दोनों के सैंपल लखनऊ भेज गए हैं। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि महिला और पुरुष 13 दिसंबर को विदेश से लौटे थे। 16 दिसंबर को दोनों की सैंपलिंग कराई गई। 17 दिसंबर की रात इनकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आ गई। दोनों को अभी होम आइसोलेट किया गया है। वैरिएंट का पता लगाने के लिए दोनों के सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं। इन दोनों के परिवार के व संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल भी आरटी पीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं।

मेरठ में भी पूर्वी अफ्रीका से लौटी महिला कोरोना संक्रमित

मेरठ में भी कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट की आहट तेज हो रही है। शनिवार को एक महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव मिली, जो हाल में पूर्वी अफ्रीका के मलानी से राजेन्द्र नगर आई थी। स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है। गाजियाबाद के बाद मेरठ में विदेश से आए यात्रियों में कोरोना वायरस संक्रमण मिलने से नए वैरिएंट की आशंका तेज हुई है। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान ने बताया कि पूर्वी अफ्रीकी देश से 12 दिसंबर को मेरठ पहुंची महिला ने नोएडा का पता दिया था, लेकिन वो मेरठ में राजेन्द्र नगर में मिली। महिला में जुकाम की शिकायत थी। स्वास्थ्य विभाग ने जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पाजिटिव मिली। संपर्क में आए दर्जनभर से ज्यादा लोगों का सैंपल लिया गया है। मेडिकल कालेज की माइक्रोबायोलोजी लैब के जरिए सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि गत दिनों दुबई से आई युवती भी संक्रमित मिली थी, जिसकी जीनोम सिक्वेंसिंग की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top