निरहुआ का अखिलेश यादव पर आरोप:कहा- कृष्ण भी खून के आंसू रोंए होंगे जब तुष्टिकरण की राजनीति के लिए रामभक्तों की जान ले ली | ripe news

Vishal Dubey
0

भोजपुरी फिल्म स्टार,भाजपा नेता और अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से चुनाव लड़ने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। निरहुआ ने आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को भगवा रंग से नफरत है। निरहुआ ने कहा है कि 'अखिलेश यादव जी आपकी और आपकी पार्टी की जो एक रंग से नफरत है वो जग जाहिर है।"

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए निरहुआ ने कहा कि कृष्ण भगवान भी उस दिन खून के आंसू रोंए होंगे जिस दिन तुष्टिकरण की राजनीति करने के लिए आप लोगों ने रामभक्तों की जान ले ली।

आपने यादवों का स्वाभिमान ले लिया- निरहुआ

निरहुआ ने अपने अंदाज में कहा है कि 'मान ले लिया,सम्मान ले लिया और आप लोगों ने तो यादवों का स्वाभिमान ले लिया।' आप ऐसे ही अपनी विचारधारा समय-समय पर बताते रहिए ताकि जो लोग अभी भी आपको लेकर भ्रम मे है। सबको पता चलना चाहिए कि आप जिन्ना की विचारधारावाले है। अगर आपको मौका मिलेगा तो इस देश और प्रदेश का क्या करेंगे ? यह सबको पता होना चाहिए।

भगवा और संतों का अपमान करने का कारण ही सपा की यह दुर्दशा हुई

इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने हमेशा भगवा रंग के साथ साधु संतों और ऋषि मुनियों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इसी कारण सपा सहित अन्य विपक्षी दलों की यह दुर्दशा हुई है।सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने तो हमेशा हिन्दू धर्म का अपमान किया है और भगवान राम के अस्तित्व को भी नकारा है।राजनीतिक क्षेत्र में संस्कार का होना आवश्यक है।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top