अभी छह दिन पहले 23 अक्टूबर को ही काशी कोरोना मुक्त हुई थी। अब बुधवार को फिर से एक कोरोना पाजिटिव मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हलचल मच गई। इससे पहले यहां पर 12 अक्टूबर को एक महिला कोरोना पाजिटिव पाई गई थी। करीब 11 दिन बाद 23 अक्टूबर को उक्त महिला की रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली थी।
मालूम हो कि इससे पहले कोरोना की दूसरी लहर के बाद चार अक्टूबर को ही काशी कोरोना मुक्त हो गई थी। हालांकि उसके करीब आठ दिन बाद भेलूपुर के रवींद्रपुरी कालोनी स्थित सरीन अपार्टमेंट की निवासी 65 वर्षीय एक महिला कोरोना पाजिटिव मिली थी, जिन्हें होम क्वारंटाइन किया गया था। अब उक्त महिला की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। अब लंका थाना क्षेत्र के की कृष्णा बाग कालोनी, नगवां निवासी एक 34 वर्षीय एक युवक कोरोना पाजिटिव पाया गयाहै। उसे होम आइसोलट किया गया है।
