ऊर्जा राज्य मंत्री ने चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनी और उनके समस्या के हल के निर्देश भी दिए।- ripe news

Vishal Dubey
0


सूबे के ऊर्जा राज्य मंत्री  रमाशंकर सिंह पटेल गुरुवार को एक बार फिर अलग अंदाज में नजर आए। जिले के पूरा दुर्वासा में मंत्री ने चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनी और उनके समस्या के हल के निर्देश भी दिए।
मंत्री जी ने कहा कि सरकार के साढ़े चार साल पूरे हो चुके हैं। सरकार ने गांव-गांव सड़कों का निर्माण कराया है। शौचालय निर्माण, उज्ज्वला योजना, नदियों में पुल निर्माण जैसा तमाम योजनाएं संचालित की हैं। इससे क्षेत्र का विकास तेजी से हुआ है। आज जिला विकास की राह पर चल पड़ा है। बताया कि क्षेत्र के लोगों को सरकार की योजनाओं को लाभ मिल रहा है। गरीबों को राशन, आवास, पेंशन आदि का लाभ दिया जा रहा है। हर गांव में पेयजल मुहैया कराने के लिए ओवरहेड टैंक का विकास आदि पर कार्य चल रहा है 
मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अमित पाण्डेय मंडल अध्यक्ष बैजनाथ प्रजापति जिला मंत्री किसान मोर्चा  अरुण सिंह गुड्डू सिंह आलोक सिंह सिद्धार्थ सिंह दिनेश बिंद शिव बालक सिंह मन्नू बाबा मंडल उपाध्यक्ष मन्नू बाबा नंद राज सिद्घनाथ गुप्ता रमेश बहेलिया कोषाध्यक्ष  राजकुमार पाण्डेय मंडल महामंत्री अनूप जायसवाल अमित बियार राजन तिवारी ,  वीरेंद्र कुमार  संजय कुमार राजेंद्र कुमार व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top